युवक ने पंखे से लटककर जान दी
कादियां (गुरदासपुर)। मोहल्ला प्रेम नगर में ज्योति नाम के युवक ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ललित शर्मा ने बताया मृतक ज्योति के पिता ने जानकारी दी कि उनका बेटा हवेली के पास अलग से बने कमरे में रहता था । उन्होंने बताया कि वर्षों पहले ही उसे बेदखल कर दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिये बटाला भेज दिया है। धारा 174 के अर्न्तगत केस दर्ज किया गया है।