पेड़ से लकड़ियां काट रहा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान सेक्टर-38 निवासी विष्णु के रूप में हुई है।
घायल विष्णु ने बताया कि वह पत्नी के साथ सेक्टर-38 में रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। वीरवार को वह सेक्टर में एक एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा था। इतने में अचानक उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।