फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने दबोचे तीन नशा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नशे की खेप संग दो पकड़े, भेजे जेल
पुलिस ने जीरकपुर निवासी से पकड़ी एक किलो चरस, 24 नशीले इंजेक्शन के साथ रामदरबार का अमित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच और सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से 1 किलो चरस और 24 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान जीरकपुर निवासी दर्शन राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेज-2 में नाकेबंदी की हुई थी। इतने में एक युवक ने पुलिस टीम को देख रास्ता बदल लिया, जिससे टीम को शक हो गया। पुलिस टीम ने जब युवक को रोककर पूछताछ की तो वह आना-कानी करने लगा। तलाशी के दौरान उसके पास 1 किलो चरस बरामद हुई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने रामदरबार निवासी अमित उर्फ आनंद को 24 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें