फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ बदले लेकिन नहीं रूक रही झपटमारी की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएचओ बदले, फिर भी हो गई स्नैचिंग
पुलिस की तैयारी को एक ओर झटका, मंगलवार रात महिला का पर्स छीन बाइक सवार फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के मकसद से बीते दिनों पुलिस विभाग ने एसएचओज को एक से दूसरी जगह स्थानांतरित किया है और कुछ को जिम्मेदारी से हटाया भी गया। पुलिस विभाग ने सेक्टर-34 थाने के अंतर्गत झपटमारी की वारदातें ज्यादा बढ़ने से इंस्पेक्टर अजय को एसएचओ की जिम्मेदारी से मुक्त कर थाने की कमान इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को सौंपी, लेकिन झपटमारी की वारदातें रोकने में पुलिस अब भी विफल है। बाइक सवार एक अज्ञात झपटमार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे फिर एक वारदात को अंजाम दे गया। झपटमार ने सेक्टर-32 स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप एक महिला को निशाना बनाया। वह तेज रफ्तार बाइक में महिला के पास पहुंचा और नकदी से भरा पर्स छीनकर फरार हो गया। अचानक हुई वारदात में महिला बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी, लेकिन उन्होंने मदद के लिए पुलिस को शिकायत की। पीसीआर कर्मियों समेत सेक्टर-34 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला ने पुलिस को आपबीती बयां की, लेकिन थाना पुलिस झपटमार का सुराग तलाशने में इस बार भी विफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें