फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुर्ष्क्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

चंडीगढ़। एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर सेक्टर-32 निवासी यश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी यश कुमार के साथ कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर आरोपी ने उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे डाली। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें