फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के घर के ट्रंक से पांच लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड 83 वर्षीय बुजुर्ग टीचर के ट्रंक से उड़ाए पांच लाख
विज्ञापन

सबहेड
कार सवार दो लोग यूएसए निवासी बेटों का गिफ्ट लाने का झांसा देकर घर में घुसे थे
प्वाइंटर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के मकान नंबर 1508 निवासी 83 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी टीचर गुरकीरत कौर के घर में रखे ट्रंक से दो अज्ञात लोग पांच लाख रुपये उड़ा ले गए। वारदात का पता गुरकीरत कौर को शनिवार सुबह उस समय लगा जब उन्होंने ट्रंक में रखे 10 लाख रुपये में से 5 लाख का एक पैकेट गायब देखा। घबराई महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। गुरकीरत ने पुलिस को बताया की दो अज्ञात लोग कार से उनके घर आए थे। दोनों ने उनसे कहा की अमेरिका निवासी उनके तीन बेटों ने उनके लिए गिफ्ट भेजे हैं। फिर कुछ देर बाद दोनों अज्ञात लोग घर से चले गए। गुरकीरत ने बताया कि दोनों में से किसी ने ट्रंक नहीं खोला था लेकिन शनिवार सुबह जब उन्होंने ट्रंक खोला तो पांच लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने कार सवार अज्ञात लोगों पर ही चोरी का शक जताया है। गुरकीरत कौर ने बताया कि वह उक्त मकान नंबर में 86 वर्षीय पति गुरदर्शन सिंह के साथ रहती हैं। मकान में उनके नौकर व उसका परिवार भी रहता है। गुरकीरत कौर ने बताया कि उन्होंने पटियाला में जमीन बेचकर मिले कैश को बैंक में जमा करवा दिया और बाकी 10 लाख रुपये घर के ट्रंक में रखे थे। शुरुआती पुलिस पड़ताल में मामला संदिग्ध होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें