करनाल के लिए
कार में फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के बीट बॉक्स के पास से क्राइम ब्रांच टीम ने ब्रेजा कार पर फर्जी नंबर पलेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल निवासी वरिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार शाम सेक्टर-11 पुलिस बीट बॉक्स के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से ब्रेजा कार नंबर एचआर05 एवी 0198 गुजर रही थी। पुलिस ने जब चालक को रोककर कागजात मांगे से वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद टीम ने जब कार का नंबर जांच की तो वह फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई कि उसने कार में फर्जी नंबर किस लिए लगाया था।