फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धनास स्थित डंपिंग ग्राउंड के समीप बीती दो तारीख को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी एवं मनसा देवी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान में काम करने वाले करीब बीस वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। मनीमाजरा स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सन्नी के साथ मोटरसाइकिल पर धनास स्थित डंपिंग ग्राउंड के समीप से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मोनू ने बताया कि सन्नी बाइक पर पीछे की सीट पर बैठा था और टक्कर लगने से अधिक चोटिल हो गया था। हादसे की सूचना पर पीसीआर कर्मियों ने दोनों घायलों को जीएमएसएच सेक्टर-16 भर्ती कराया था। हालत अधिक गंभीर होने के चलते सन्नी को पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस हादसे को अंजाम देकर फरार वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें