फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगाह की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 को वीडियो कांफ्रेंस से लंगाह की पेशी
विज्ञापन

गुरदासपुर। दुराचार और अन्य मामले में केंद्रीय जेल पटियाला में बंद अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व जिला प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह की अगली पेशी 10 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस से होगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजिंदर पाल सिंह ने उन्हें 10 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि सुच्चा सिंह लंगाह पर थाना सिटी में दुराचार समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। लंगाह के खिलाफ विजिलेंस विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके चलते पहले लंगाह को कपूरथला की जेल में रखा गया। बाद में उन्हें पटियाला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वीडियो कांफ्रेंस ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें आगे की तारीख दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें