फर्जी मेडिकल लगाने पर नायब तहसीलदार मुअत्तल
मोगा। फर्जी मेडिकल लगाकर चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेने के आरोप में मोगा के नायब तहसीलदार प्रवीन सच्चर को आयोग के आदेश पर जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी संदीप हंस ने मुअत्तल कर दिया। डीसी के मुताबिक नायब तहसीलदार ने एक निजी अस्पताल से अपनी बीमारी का फर्जी मेडिकल बनवाया। इस मेडिकल के आधार पर चुनाव ड्यूटी से छुट्टी ले ली। बीती 15 मई को मेडिकल की जांच करवाई गई तो वह फर्जी निकला। इस पर चुनाव आयोग के आदेश पर मुअत्तल कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीसी के मुताबिक आरोपी नायब तहसीलदार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।