फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से दर्शन कर लौटी छात्रा को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत
विज्ञापन

जिला शिक्षा ऑफिस में इंटरव्यू से पहले इस्कॉन मंदिर करने में आई थी दर्शन
रिश्तेदार पुलिसकर्मी सहित सेक्टर-19 आने को हुई थी बाइक पर सवार
कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत पर छूटा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस्कॉन मंदिर के सामने सेक्टर-36/23 की मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक स्विफ्ट कार नंबर (सीएच01बीडी-9045) के चालक ने मोटरसाइकिल नंबर (एचआर32एफ-3947) सवार युवती समेत उनके रिश्तेदार को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार चोटिल हो गया। युवती की पहचान मूल रूप से हरियाणा निवासी एवं चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज से डिप्लोमा कर रही 23 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। ममता कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती थी। ममता का नौकरी के लिए सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा ऑफिस में मंगलवार को इंटरव्यू था, लेकिन इससे पहले वह यूटी के पुलिसकर्मी एवं डीएसपी रामगोपाल के पीएसओ अपने रिश्तेदार बलजीत के साथ सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शनों के लिए गई थी, लेकिन मंदिर में दर्शन के बाद जब बलजीत बाइक से ममता को सेक्टर-36/23 की डिवाइडिंग रोड पर लेकर पहुंचे। उसी दौरान स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार में दौड़ा रहे व्यक्ति ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ममता और बलजीत लहूलुहान हालत में दूर जाकर गिरे। स्विफ्ट कार चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और वह स्वयं ही दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 ले गया, लेकिन डॉक्टरी जांच में ममता को मृत पाया गया। घायल बलजीत की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बलजीत से पूछताछ कर उनके बयानों पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कार चालक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जेल विभाग, पंजाब के क्लर्क विभाग में कार्यरत बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी करवाने सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। ममता का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें