फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडोसी युवक ने पति-पत्नी व बेटे पर किया तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने दंपति और बेटे पर किया तलवार से हमला
विज्ञापन

पति की टांग, पत्नी के सिर और बेटे की बाजू पर गंभीर जख्म
आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-30 में एक परिवार पर पड़ोसी युवक ने बीते 27 अगस्त को तलवार से हमला कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। घायलों में मुनीष सोनी, उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा शिव शामिल है। मुनीष की टांग और उनकी पत्नी के सिर पर वार किया गया है। बेटे शिव की बाजू पर तलवार लगने से गंभीर जख्म हो गया है। हमलावर के साथ उसके तीन अन्य साथी भी थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले हरदेव सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद तलवार से हमला कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी हरदेव सिंह को गिरफ्तार कर अदालत से उसका एक दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें