फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर पांच हजार लूट कर अरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार दो युवकों ने चाकू की नोक पर छीने 5 हजार
विज्ञापन

मनीमाजरा। चाकू की नोक पर पांच हजार रुपये लूटने का एक मामला थाना पुलिस मौलीजागरां के सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रायपुर खुर्द के जयशंकर पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार देर रात अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह मक्खन माजरा के नजदीक गंदा नाला के पास पहुंचे तो पीछे से दो युवक एक्टिवा पर आए और उन्हें रोककर चाकू की नोक पर 5 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जयशंकर की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें