फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढे़ 26 लाख के धोखाधड़ी मामले में भगौड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित एक बैंक से साढ़े 26 लाख रुपये के हाउस लोन धोखाधड़ी के मामले में ईओडब्ल्यू ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय साढ़े 26 लाख रुपये के बैंक लोन के मामले में पिछले कुछ समय से भगौड़ा घोषित था। वीरवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-26 के एरिया में है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आएगा कि उसका इस मामले में कितना रोल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें