फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनार की दुकान से लूट
विज्ञापन

नंगल। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर मार्किट में सुनार की दुकान पर लाखों रुपये की लूट होने का मामला सामने आया है। वर्मा ज्वैलर की मालिक रक्षा देवी ने कहा कि उनके पति बेटे कार्तिक को दुकान पर बैठा कर किसी काम से नंगल गए हुए थे। इस दौरान एक युवक दुकान पर आया और अपने पापा से बात करवाने को कहने लगा। जैसे ही कार्तिक अपने पिता से बात करवाने लगा तो दो युवक और दुकान में घुसे और दुकान में रखे जेवर से भरा बैग उठा कर भाग गए। बैग में लगभग 15-20 लाख के जेवर और 45 हजार रुपये नगद थे। इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उनकी दुकान पर बीते तीन चार दिन से रोज आ-जा रहा था। वहीं डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक युवक के फुटेज आए हैं और हमारी टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।


फोटो-8 एनजीएल011-उक्त दुकान यहां लूट हुई(छाया-अशोक चोपड़ा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें