फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथोपियन और बाउंसरों में क्लब में इंट्री को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसरों और इथोपियन के बीच क्लब में इंट्री को लेकर मारपीट
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित क्लब में देर-रात इंट्री को लेकर इथोपियन और बाउंसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंचे पीसीआर जवानों ने घायलों का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात सेक्टर-26 स्थित एक क्लब में दो इथोपियन इंट्री के लिए पहुंचे लेकिन समय ज्यादा होने के चलते उन्हें क्लब में इंट्री नहीं दी जा रही थी। इस दौरान दोनों युवक हाथापाई पर उतारू हो गए। जिसके बाद देखते ही देखते बाउंसर और दोनों युवकों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। हालांकि मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें