फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक् ट्रिनिकस और कपड़े की दुकान पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


मलोया मार्केट की दो दुकानों में आग, हड़कंप
सबहेड
रविवार देर रात 12.45 बजे लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
प्वाइंटर
करीब 3 लाख के माल के जलकर राख होने का अनुमान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मलोया मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब इलेक्ट्रानिक सामान और कपड़े की दुकानों में भीषण आग लग गई। इस आग के कारण करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानों से धुआं उठता देखा तो मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया गया आग शाट सर्किट की वजह से हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात करीब पौने एक बजे की है। दुकान के संचालक विनोद ने बताया कि उनकी मलोया स्थित मार्केट बूथ नंबर 1 में इलेक्ट्रानिक सामानों की शॉप है। वह रात दुकान बंद कर अपने घर लौट गए थे। उनका घर दुकान से कुछ दूरी पर है। रात करीब पौने एक शोरशराबा सुना और दुकान से आग की लपटें देख फौरन मौके पर पहुंचे। आग ने कपड़े की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान बताया कि आग की चपेट में आकर इलेक्ट्रानिक सामान और कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। घटना के बाद माना जा रहा है कि आग शाट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें