फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर कार चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर कार चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
बीती 28 जुलाई को सेक्टर-44 निवासी रविंद्र सरीन की फॉर्च्यूनर कार नंबर सीएच01एएन-9595 को चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-49 निवासी मिलन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसे कार की चाबी पड़ी मिली थी और वह जानता था कि चाबी फॉर्च्यूनर कार की है। इसके चलते वह कार चोरी कर ले गया और फिर गाड़ी पंचकूला के सेक्टर-16 की फ्री पार्किंग में खड़ी कर दी। आरोपी ने बताया कि वह कार बेचना चाहता था लेकिन कोई कस्टमर नहीं मिला। शिकायतकर्ता रविंद्र सरीन ने बताया था कि बीती 28 जुलाई को वह सेक्टर-49 की आरसीएस सोसाइटी में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होेने गए थे। यहां उनसे उनकी उक्त कार नंबर की चाबी गुम हो गई थी। इसके चलते रविंद्र अपने भाई के साथ वहां से लौट आए थे। लेकिन जब अगले दिन कार लेने गए तो उसे चोरी पाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें