फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के गवर्नर आज लेंगे शपथ, तय ट्रैफिक रूट दो घंटे होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गवर्नर आज लेंगे शपथ, दो घंटे तय ट्रैफिक रूट बंद
विज्ञापन


- उत्तर मार्ग पर सुखना लेक की तरफ से हरियाणा राज भवन आ सकेंगे अतिथि

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज भवन में शनिवार की शाम हरियाणा के नवनियुक्त गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्या शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम साढ़े पांच बजे होगा। यूटी की ट्रैफिक पुलिस ने शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक आमजन से सुखना लेक पुलिस पोस्ट के समीप टर्न से सरोवर पथ, सेक्टर-5/6/7/8 हीरा सिंह चौक तक के रास्ते से बचने की अपील की है। समारोह में आमंत्रित अतिथि उत्तर मार्ग पर सुखना लेक की तरफ से हरियाणा राज भवन पहुंच सकेंगे। राज भवन के सामने पुलिस वन-वे ट्रैफिक सिस्टम को लागू करेगी। आमजन को होने वाली असुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खेद भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें