चंडीगढ़। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए 2016 में आयोजित परीक्षा में दोे प्रतिभागी की लिखावट और उनके हस्ताक्षर व अंगूठे के नमूने मैच नहीं होने पर रीजनल डॉयरेक्टर वरेन मिश्रा की शिकायत पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। यह खुलासा उस समय हुआ, जब दोनों प्रतिभागी दूसरे टर्म की परीक्षा में शामिल हुए और यह सब कुछ आपस में मैच नहीं हुआ। इनकी पहचान हरियाणा के हिसार निवासी रमेश कुमार और जींद के गांव बरसाना निवासी परवीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-9 स्थित एसएससी कार्यालय में तैनात रीजनल डायरेक्टर वरेन मिश्रा ने शिकायत में बताया है कि 2016 में विभाग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें रमेश कुमार व परवीन ने भी लिखित परीक्षा दी। उक्त दोनों प्रतिभागी के पास होने के बाद विभाग ने जब दूसरे टर्म के लिए 2018 में दोबारा परीक्षा ली तो दोनों के पहली बार परीक्षा, हस्ताक्षर व अंगूठे के नमूने दूसरे बार में आपस में मैच नहीं हुए। इसके बाद विभाग ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। तय समय पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभाग ने पुलिस को मामले में शिकायत दी है।