मारपीट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़, पांच गिरफ्तार
चंडीगढ़। बीते दिन इंडस्ट्रियल एरिया कॉलोनी नंबर-4 से दुर्गा विसर्जन के लिए गए कुछ लोगों की आपस में बहस हो गई। जब वे लौट कर आए तो उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग सहित लक्की, मिंटू, कुलदीप, घंटू काकू के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।