फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 कैप्सूल और दस सीरप की बोतल सहित एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
160 कैप्सूल और 10 बोतल सीरप के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। मनीमाजरा के मेन रोड स्थित शिवालिक पार्क के पास से ऑपरेशन सेल के पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली दवाएं ले जाते काबू किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को कुल 160 नशीले कैप्सूल और 10 बोतल सीरप बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव किशनगढ़ निवासी जगत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मनीमाजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उससे पूछताछ की ताकि पता लग पाता कि वह उससे बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाएं किस दुकानदार या अन्य व्यक्ति से लाकर किसे देने जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें