सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते 48 गिरफ्तार
चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों की धरपकड़ के लिए जारी मुहिम के तहत पुलिस ने बीते रविवार को भी विभिन्न जगहों से 48 लोगों को शराब पीते काबू किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 48 केस दर्ज किए गए। पूछताछ के बाद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। आपराधिक वारदातों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस हर वीकएंड पर सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों की धरपकड़ में जुटी है। बावजूद इसके आरोपी कानून की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं।