राहगीर से मोबाइल छीनने वाले तीन नाबालिग काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल निवासी व्यक्ति का मोबाइल छीनने के मामले में चौकी पुलिस ने 3 नाबालिगों को काबू किया है। पुलिस ने उनसे छीने हुए मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को राज कुमार मोहाली में अपने काम से साइकिल पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बुडै़ल में सरकारी स्कूल के पास पहुंचा होगा कि उसके मोबाइल पर घर से कॉल आ गई। वह सड़क किनारे रूककर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए तीन युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राजकुमार ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपियों के बारे में जांच कर मंगलवार को उन्हें काबू कर उनसे मोबाइल बरामद कर लिया।