नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कॉलोनी नंबर-4 में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी को जब जमानत मिली तो वह फिर लड़की के घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दोबारा से प्रिवेंसिव एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी 19 वर्षीय राकिंदर यादव कॉलोनी नंबर-4 में परिवार के साथ रहता है। वह काफी समय से एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। सोमवार सुबह नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बाद राकिंदर यादव को जमानत पर छोड़ दिया, लेकिन वह फिर से नाबालिग लड़की के घर पहुंच गया। इस पर पुलिस ने उसे दोबारा काबू किया।