फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथ से स्कूटी सवार झपटमारों ने झपटा पर्स,मौके से हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के हाथ से स्नैचरों ने झपटा पर्स
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर शिवा कांप्लेक्स के समीप स्कूटी सवार तीन झपटमार पैदल जा रही महिला के हाथ से पर्स झपटकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ज्योति निवासी रत्तपुर कालोनी पिंजौर ने बताया कि वह 25 दिसंबर शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ मार्केट के लिए जा रही थी। जैसे ही वह शिवा कांपलेक्स मार्केट के समीप स्थित लक्की जूस कॉर्नर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे स्कूटी सवार तीन युवक उसके हाथ में लगे पर्स को छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान पीड़िता नीचे गिर कर घायल हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना अचानक हुई और उसे सोचने तक का भी मौका नहीं मिला और वह स्कूटी का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। महिला ने बताया कि उसके पर्स में पैन कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड के साथ-साथ 500 रुपये थे। पीड़िता ने घटना की शिकायत पिंजौर पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें