फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा कर हवालात पहुंचा तो वहां किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़ा कर हवालात पहुंचा तो वहां किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन


- सेक्टर-19 थाने की हवालात में बाथरूम की पाइप खुद के सिर पर मारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-19 थाने में आत्महत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हुए। एक मामले में जहां लड़ाई-झगड़े के केस में बंद आरोपी ने हवालात में आत्महत्या का प्रयास किया, वहीं दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते अपने हाथ की नस काट ली। दोनों ही घायल फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक लड़ाई-झगड़े के मामले में सेक्टर-19 के थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपी ने शुक्रवार सुबह ट्यूब लाइट से हाथ की नस काट ली और बाथरूम के पाइप को सिर पर मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खुड्डा अली शेर निवासी तरून चोपड़ा को पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। लाकअप से शोर आया तो नाइट ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल रामचंद्र ने जाकर देखा तो नशे की हालत में आरोपी लाकअप में लगे ट्यूबलाइट को तोड़कर अपने बाजू पर कट मार रहा था। इससे पहले वह बाथरूम का पाइप तोड़कर भी खुद को घायल कर चुका था। रामचंद्र ने तुरंत साथी पुलिस कर्मियों को बुलाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की कमेटी के पैसे नहीं लौटा पाया तो काटी नस
लोगों की कमेटी के पैसे लौटाने में असमर्थ और आर्थिक परेशानी के चलते राम दरबार के रहने वाले सचिन ने अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 19 थाना पुलिस ने सचिन को उपचार के लिए सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सचिन के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सचिन गारमेंट का काम करता है। कुछ समय पहले उसने आठ कमेटी के ग्रुप चला रखे थे। जिसमें सेक्टर-24 निवासी एक व्यक्ति ने अपने हिस्से की कमेटी शुरू में उठा ली। जिसके बाद उसकी किस्त आनी बंद हो गई। किस्त न देने के कारण ही वह पिछले काफी समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा था। क्योंकि कमेटी वाले उससे पैसे मांग रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे सचिन कार से अपने घर वापस लौट रहा था। सेक्टर-19, 27 स्थित डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा तो उसने अपने हाथ की कलाई का नस काट लिया। आस-पास के लोगों ने जब देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें