फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने जीते 2 गोल्ड और एक सिलवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल ने जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल
विज्ञापन

चंडीगढ़। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित दूसरे नेशनल मास्टर गेम्स में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल जोगिंदर पाल सिंह ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर यूटी पुलिस का नाम रोशन किया है। नेशनल गेम्स का आयोजन 24 से 27 फरवरी तक देहरादून में किया गया था। इस दौरान हेड कांस्टेबल जोगिंदर पाल सिंह ने 4x400 मीटर रिले रेस और चेज रेस में दो गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा उन्होंने 1500 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बुधवार को हेड कांस्टेबल जोगिंदर पाल सिंह ने इस जीत की खुशी में डीजीपी संजय बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने उनका उत्साह बढ़ाया और दस हजार रुपये व सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें