फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू कर्मचारी की जेब से जेबकतरे ने उड़ाए पचास हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबकतरे ने सीटीयू कर्मचारी की जेब से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन

सेक्टर-18 के एसबीआई में की वारदात
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग की तलाश में लगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के एसबीआई से पैसे निकलवाने के बाद किसी अन्य काम को कतार में लगे सीटीयू कर्मचारी की जेब से अज्ञात जेबकतरे ने पचास हजार रुपये निकाल लिए। सीटीयू कर्मचारी सेक्टर-20 निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें जेब कटने का काफी समय बाद पता लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों से शिकायत की और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-19 थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दर्शन सिंह ने बताया कि बीती 2 अक्टूबर को उन्होंने बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाए। फिर वह किसी अन्य काम के लिए बैंक में लगी लोगों की लाइन में लगे। उसी दौरान किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। थाना पुलिस ने अज्ञात जेबकतरे के खिलाफ केस दर्ज कर बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है ताकि दर्शन सिंह की जेब से पचास हजार रुपये निकालने वाले का पता लग पाता। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें