फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारो ने झपटा युवती से ेपर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 में बाइक सवारों ने झपटा युवती से पर्स
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 के पास सोमवार देर शाम बाइक सवारों ने युवती से पर्स झपट लिया। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब युवती कार में बैठने लगी थी। इस दौरान आरोपियों ने युवती से पर्स झपट लिया। पर्स में 3500 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। मामले की सूचना पर पहुुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-44 निवासी रिधिका सोमवार शाम सेक्टर-26 के द ग्रेट बियर रेेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ आई थी। देर शाम को परिवार के साथ वापस लौटने के लिए जैसे ही वह अपनी गाड़ी के पास पहुंची तो बाइक सवार हेलमेट पहने दो अज्ञात युवकों ने उससे पर्स झपट लिया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें