फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवेल्टी रेस्टोरेंट की छत से गिरा कर्मचारी, अस्पताल से हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत कर्मचारी छत से गिरा, अस्पताल से फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित अंबरसरिया दी हट्टी रेस्टोरेंट की छत से मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत एक कर्मचारी नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-22 चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, लेकिन देर रात तक वह स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं था। इसके चलते पुलिस ने सुबह का इंतजार किया, लेकिन घायल सुबह होने पर अस्पताल से रफू-चक्कर हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल उन्हें अस्पताल में नहीं मिला, जिसके चलते उसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी। उधर, संबंधित थाना पुलिस ने मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें