फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग के मामले में डीसी ने की कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन

रोपड़। जिले के ब्लॉक नूरपुरबेदी में बेइहारा खड्ड में अवैध रूप से हो रही माइनिंग के मामले में हुई शिकायत के बाद डिप्टी कमिश्नर गुरनीत तेज ने खनन विभाग पंजाब के डायरेक्टर को खनन में पाई अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए सिफारिश की है। गौरतलब है कि इस संबंध में शिकायत आने के बाद एडीसी लखमीर सिंह ने शनिवार को बेइहारा खड्ड साइट पर प्रशासन तथा पुलिस के साथ दौरा किया था। इस दौरान खनन विभाग के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर गुरनीत तेज ने खनन विभाग पंजाब के डायरेक्टर को लिखे पत्र की पुष्टि की है। गौरतलब है कि आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश चड्ढा तथा गांव बेइहारा के नाजर सिंह व अन्य ने मामले में डिप्टी कमिश्नर गुरनीत तेज को पिछले हफ्ते शिकायत दी थी कि करीब 26 हेक्टेयर इलाके में फैली बेइहारा खड्ड में जो खनन हो रहा है वह नियमों के खिलाफ है। हाथ से खनन के स्थान पर साइड पर पोकलेन तथा जेसीबी मशीन के जरिये खनन हुआ है और खनन के मापदंड भी अधिक गहरे गड्ढे कर तोड़ा है। एडीसी की टीम ने डीसी को रिपोर्ट सौंपी है कि मौके पर 18 फुट तक गहराई तक खुदाई की गई है। ये खुदाई भारी मशीनरी से की गई है। जोकि नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें