फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर -27 के घर से दो एपल फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां थाना पुलिस ने सेक्टर-27 में एक एनआरआई के घर से एप्पल के दो मोबाइल फोन व ऑडी कार की चाबी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-26 स्थित बापू धाम निवासी कोमिला (19) के रूप में हुई है। आरोपी तब मौलीजागरां पुलिस की पकड़ में आया जब वह एक्टिवा पर जाली नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार जिला अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मौलीजागरां के एक सर्विस स्टेशन के पास लगाए गए एक नाके के पास जब उसे रोका गया था। तब आरोपी एक्टिवा पर सवार था और उस पर सीएच-01एएम-2381 नंबर लगा था। जब पुलिस ने उससे एक्टिवा के कागजात की मांग की गई तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने यह एक्टिवा चोरी किया है और उस पर जाली नंबर लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने कबूला कि उसी ने ही सेक्टर-27-बी स्थित अनुवंत पाहवा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के वे दोनों एप्पल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें