फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेस मे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में एक सम्मान और छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीजीपी संजय बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह में चंडीगढ़ पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को चिकित्सा, तकनीकी, विज्ञान, वाणिज्य, मानवीय शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं डीजीपी ने चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश यादव की बेटी प्रीति यादव, जिनका हाल ही में सिविल सर्विस में चयन हुआ है, उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएसपी क्राइम के बतौर रीडर तैनात कांस्टेबल विक्रम फलस्वाल के बेटे कुनाल फलस्वाल को नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने के लिए सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल भीम सिंह के बेटे विशाल राणा को यूएसए में बी-टेक की पढ़ाई के लिए सम्मानित किया गया। कुनाल को एसपी क्राइम विनीत कुमार ने सम्मानित किया। सात वर्षीय कुनाल दूसरी कक्षा में पढ़ता है। इस कार्यक्रम में डीआई डॉ. ओपी मिश्रा, एसएसपी निलांबरी जगदले, एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद, एसपी क्राइम विनीत कुमार और एसपी सिटी निहारिका भट्ट भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें