ड्रंकन ड्राइव के नाके पर 74 वाहन इंपाउंड
चंडीगढ़। शहर की सड़कों पर शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन दिनों में ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कुल 74 गाड़ियों को इंपाउंड किया है। अगर पूरे साल की बात करें तो यह संख्या 6210 हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने इंपाउंड वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई की।