कोर्ट के आदेश पर मारपीट के तीन आरोपियों पर केस
चंडीगढ़। अदालत के आदेशों पर यूटी पुलिस ने सेक्टर-30 निवासी मुनीष सोनी, मंजू और शिवम नामक तीन लोगों पर मोहल्ले में रहने वाले अनूप सिंह चीमा और उनके बेटे हरदेव सिंह से मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उससे बीते 27 अगस्त को मारपीट की थी और उस पर तेजधार हथियार से हमला किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात में उनका बेटा हरदेव सिंह घायल हो गया था और उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराना पड़ा था। थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने मामले की आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।