सफाईकर्मी से तीन युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित काली माता मंदिर के पास विवाद के चलते तीन युवकों ने सफाईकर्मी से मारपीट की गई। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह सफाईकर्मी है। बीते दिन वह किसी काम से जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-56 स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचा तो उसके साथ तीन युवकों ने विवाद के चलते मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।