फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर क्रेेडिट कार्ड से उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन

चंडीगढ़। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर एक लड़की ने युवक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर 40 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी का पता चलते ही उन्होंने मामले की सूचना साइबर सेल को देकर अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करवाया।
विज्ञापन

सेक्टर-25 निवासी पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि सेक्टर-22 मार्केट में उनकी मोबाइल की दुकान है। उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन पिक किया तो एक लड़की ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि वह उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा देगी। उसने बातों में उलझाकर उनके क्रेडिट कार्ड का नंबर ले लिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, लड़की ने ओटीपी नंबर भी ले लिया, जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 4-5 ट्रांजेक्सन में 40 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें