फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


दड़वा निवासी युवक से पुलिस ने पकड़ी 15 ग्राम हेरोइन

चंडीगढ़। शहर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ताजा मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सेल ने दड़वा के श्मशान घाट के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हेरोइनले जाते पकड़ा। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दड़वा की गली नंबर-10 निवासी संदीप कुमार उर्फ गुंडा के रूप में हुई है। थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बहरहाल, अब पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हेरोइन को लेकर कहां जा रहा था। वहीं, इस बारे में पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें