अश्लील हरकत करने का आरोपी ड्राइवर हिरासत में
होशियारपुर। एक स्कूल की 2 मासूम बच्चियों से बस ड्राइवर ने अश्लील हरकत की। इस मामले में परिजनों ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। जांच के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी ड्राइवर संदीप कुमार के खिलाफ धारा 354 व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। वीरवार को आरोपी बस ड्राइवर संदीप कुमार उर्फ सन्नी निवासी गांव पिपलावालां को सीजेएम अमित मल्हण की अदालत में पेश किया। जांच कर रहे एएसआई देसराज ने बताया कि अदालत ने आरोपी संदीप कुमार को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। बुधवार देर शाम परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी ड्राइवर बस में आते-जाते समय बच्चियों को गलत इशारे करता है और अक्सर अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है।