अवैध शराब सहित आरोपी महिला गिरफ्तार
गुरदासपुर। दोरांगला पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोरांगला पुलिस स्टेशन में तैदान एएसआई लखविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि आरोपी राज कुमारी पत्नी लेट बचन लाल निवासी गाहलड़ी घर में शराब बेचने का कारोबार करती है। अगर रेड की जाए तो आरोपी महिला को मौके पर पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी महिला राज कुमारी के घर रेड करके उसे 24 हजार एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है।