फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीगर के अगवा होने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता कारीगर मामले में गुस्साए लोगों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों को राउंड-अप कर पुलिस ने थाना-3 में शाम छह बजे तक बैठाए रखा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
मनीमाजरा से बीते शुक्रवार से लापता कारीगर श्रीकांत का कुछ पता नहीं लगने और पुलिस की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए बंगाली समुदाय के लोगों ने प्रवासी भलाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कारीगर श्रीकांत की तलाश जल्द कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की।
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल सहित थाना-3 के एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे करीब चालीस से पचास लोगों को थाना-3 ले गए। करीब दो घंटे बाद एसएसपी निलांबरी जगदले ने थाने पहुंचकर प्रवासी भलाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा सहित अन्यों से पूछताछ की। साथ ही उस सीसीटीवी फुटेज को भी देखा, जिसमें श्रीकांत से मारपीट कर उसे अगवा करने वाले आरोपियों के नजर आने की बात कही गई। एसएसपी ने बंगाली समुदाय के लोगों को श्रीकांत को जल्द तलाशने सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन पुलिस ने शाम करीब 6 बजे तक विरोध कर रहे लोगों को थाना-3 में बिठाए रखा।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को भी बंगाली समुदाय व प्रवासी भलाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा व अन्यों ने थाना मनीमाजरा में दोपहर से रात 12 बजे तक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। इस दौरान कांग्रेसी नेता शशि शंकर तिवारी सहित अन्यों ने भी वहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। इससे प्रवासी भलाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश शर्मा की उनसे कहासुनी भी हुई थी।

बॉक्स:
थाना-26 को दी गई मामले की जांच
एसएसपी निलांबरी जगदले ने मंगलवार को मामले की जांच का जिम्मा थाना मनीमाजरा से लेकर थाना-26 के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर और डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार को सौंपा है। प्रवासी भलाई संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह शर्मा ने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों को इंसाफ की दरकार है। उन्हें भरोसा है अब श्रीकांत की तलाश कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


कोट्:
गैर-राजनीतिक दल का बंगाली समुदाय के साथ खड़ा होना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पचा नहीं। लगता है पवन कुमार बंसल के साथ जनाधार न के बराबर रह गया है। यही कारण है कि कांग्रेसी नेता शशि शंकर तिवारी सहित अन्यों ने बीते सोमवार को मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया।
- अविनाश सिंह शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवासी भलाई संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें