सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना पड़ा महंगा, 16 काबू
चंडीगढ़। पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकाते और पेग लगाते 16 लोगों को काबू किया है। इनमें से 5 लोग तो कार को ही बार बनाकर उसी में शराब पी रहे थे। हालांकि कार्रवाई के बाद आरोपियों को संबंधित थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की धरपकड़ के लिए सेक्टर-3, 31, 26, 34, 49, 39 और मलोया में स्पेशल ड्राइव चलाई थी। इससे पहले पुलिस 12 दिन में 167 शराबियों को अलग-अलग जगह से सार्वजनिक स्थानों से काबू कर चुकी है।