फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने गहने देने के बदले 9 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने गहने को नए करने पर 9 लाख के गहने ठगे
विज्ञापन


चंडीगढ़। सेक्टर-34 में पुरानी ज्वेलरी के बदले नई ज्वेलरी देने का झांसा देकर करीब 9 लाख रुपये के गहने ठगने का मामला सामना आया है। ठगी का एहसास होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने उक्त दुकानों के मालिक विपिन पाटिल और विक्रम पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120-बी के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-34 निवासी अमित कपूर ने आरोप लगाया कि सेक्टर-37-बी के मकान नंबर-1083 निवासी विपिन पाटिल व विक्रम पटेल सेक्टर-23-सी स्थित एससीओ नंबर-21 की पहली मंजिल में विक्रम बैंगल्स व मोर बैंगल्स के नाम से दुकान चलाते हैं। अमित पहले भी कई बार दोनों से ज्वेलरी खरीद चुका है। यह दोनों उसके घर आए और कहा कि वो पुरानी ज्वेलरी लेकर वो नई दे देंगे। करीब 9 लाख की पुरानी ज्वेलरी लेने के बाद आरोपियों ने उसे नई ज्वेलरी नहीं दी और न ही पुरानी वापिस दी। जब वह ज्वेलरी उनसे वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें