फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के ध्यानार्थ..........-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा की युवती को रोहतक ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी पर किया केस दर्ज

बठिंडा। बठिंडा की एक युवती को हरियाणा के रोहतक में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बठिंडा के थाना नंदगढ़ की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमनप्रीत सिंह निवासी बुटर जिला मुक्तसर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में पीड़िता ने बताया कि युवक हरमन प्रीत सिंह के साथ उसकी जान- पहचान थी। पिछले कुछ समय से वह उसके शादी करने के लिए कह रहा था। युवती ने बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसे गत दिनों हरियाणा के रोहतक में एक अज्ञात जगह पर ले गया। वहां पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने तक की धमकियां दीं। इस संबंधी थाना नंदगढ़ पुलिस प्रभारी सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक हरमन प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें