पांच महीने का भ्रूण को फेंककर अज्ञात फरार
चंडीगढ़। सेक्टर-22/बी के मकान नंबर-1632 के पास अज्ञात व्यक्ति पांच महीने का भ्रूण फेंककर फरार हो गया। बीती 11 मार्च को उक्त मकान नंबर के पास भ्रूण गिरा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-22 चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन शुरुआती जांच में आरोपी का पता नहीं चल सका है।