फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बैलेंस खत्म होने का झांसा देकर मांगा मोबाइल, फिर बाइक पर बैठकर फरार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-37,38 की लाइट प्वाइंट के पास एक युवक ने बैलेंस खत्म होने का झांसा देकर मोबाइल मांगा और अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। सूचना पाकर मौके से पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अंकित ने बताया कि वह किसी काम से मार्केट गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-37,38 लाइट प्वाइंट चौक के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इतने में एक युवक उसके पास आया और बोला कि मोबाइल का बैलेंस खत्म हो गया है। उसे अपने घर में जरूरी बात करनी है। इसके बाद अंकित ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। मोबाइल मिलते ही आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें