चंडीगढ़ में परीक्षा देने आई दिल्ली की युवती से बैग छीना
चंडीगढ़। दिल्ली से चंडीगढ़ में बीएड की परीक्षा देने आई युवती से दिनदहाड़े बाइक सवार बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवती की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस में शिकायत दिल्ली निवासी कनिका अरोड़ा ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को दिल्ली से चंडीगढ़ आई थी। सेक्टर-37 में उनकी बीएड की परीक्षा थी। परीक्षा देकर लौटते समय सेक्टर-37 में पहुंची होगी कि पीछे से बाइक सवार 2 युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। बैग में 400 रुपये व दस्तावेज थे।