फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युएसए के डॉक्टर ने युवती से शादी करने के नाम पर ठग लिए 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शादी डॉट कॉम पर एक युवती से दोस्ती के बाद साढ़े ग्यारह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को यूएस का एक डॉक्टर बताकर पीड़ित युवती को कोरियर के जरिए 1.60 लाख पौंड भेजने का झांसा दिया और फिर पार्सल छुड़वाने के नाम पर उससे रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। युवती की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने डॉक्टर अजय पटेल व अन्य के खिलाफ मामला धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संगीता ढिल्लों ने बताया कि वह पंचकूला में रहती हैं। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। बीते जनवरी महीने में यूएस के डाक्टर अजय पटेल ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अजय पटेल ने कहा था कि वह आठ साल से यूएस में डाक्टर है और अब वह चंडीगढ़ आकर रहेगा। इस दौरान अजय पटेल ने उसे फोन कर बताया कि वह उसके लिए एक पार्सल भेज रहा है। उन्होंने सेक्टर-17 स्थित अपने ऑफिस का पता दे दिया। डॉक्टर पटेल ने उससे कहा कि पांच जनवरी को उसने पार्सल भेजा है जो 8 जनवरी का इंडिया आ जाएगा। इस दौरान सिमरन देसाई नामक महिला का उन्हें फोन आया कि वह कस्टम से बोल रही हैं। पार्सल छुड़वाने के लिए 26 हजार रुपये लगेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डाक्टर अजय पटेल से बात की। पटेल ने बताया कि पार्सल में एक लाख 60 हजार पौंड भेजे हैं ताकि वह इंडिया आकर रह सकें। ढिल्लों उसकी बातों में आ गई। इस दौरान पार्सल छुड़वाने के लिए आए दिन अलग-अलग लोग उसे फोन करते रहे। इस दौरान शिकायतकर्ता ने पार्सल छुड़वाने के लिए 11 लाख 51 हजार रुपये अलग-अलग अकाउंट में जमा करवा दिए। ठगी का पता चलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें