फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते युवक को आज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिंजौर नालागढ़ रोड पर तैनात पीसीआर इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि मढ़ावाला नाका पर तैनाती के दौरान एक कार चालक ने सूचना दी कि पिंजौर नालागढ़ रोड पर गांव कोना के समीप रोड किनारे एक युवक बेहोश हालत में पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि जब युवक सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बेहोश युवक को प्राइमरी हेल्थ सेंटर नानकपुर ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ ने युवक को कालका सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। कालका अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बेहोश युवक को मृत घोषित कर दिया। इंचार्ज ने बताया कि लड़के की जेब से बरामद पैन कार्ड और अधार कार्ड से युवक की पहचान राहुल निवासी जिला शहंजानपुर यूपी के तौर पर हुई है। मृतक का शव पुलिस ने कालका की मोर्चरी मे रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें